Koderma: रेल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यालय स्तरीय स्टेशन इम्प्रूवमेंट ग्रुप ने सोमवार को कोडरमा और पारसनाथ रेलवे स्टेशन का विस्तृत निरीक्षण किया. निरीक्षण दल का नेतृत्व पूर्व मध्य रेल के मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पैसेंजर सर्विसेज) दिलीप कुमार ने किया.
यात्री सुविधाओं और स्वच्छता का लिया जायजा
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दोनों स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय, शौचालय, पेयजल व्यवस्था, साफ-सफाई, यात्री सहायता केंद्र और अन्य आधारभूत सुविधाओं का गहन निरीक्षण किया. साथ ही स्टेशन संचालन को अधिक सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए संरक्षा मानकों के अनुपालन की भी समीक्षा की.
बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश
निरीक्षण टीम ने संबंधित अधिकारियों को यात्रियों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने और स्वच्छता के मानकों को हर हाल में बनाए रखने के निर्देश दिए. अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुविधा रेलवे की प्राथमिकता है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.
नए स्टेशन भवन के निर्माण कार्य की भी समीक्षा
कोडरमा स्टेशन पर निर्माणाधीन नए स्टेशन भवन का भी निरीक्षण किया गया. अधिकारियों ने निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित एजेंसी को निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया.निरीक्षण के दौरान मुख्यालय एवं धनबाद मंडल के कई अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे.
ALSO READ: पलामू: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की सख्त कार्रवाई, चलाया गया विशेष अभियान
