पलामू: ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की सख्त कार्रवाई, चलाया गया विशेष अभियान

Palamu: जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण करने तथा अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक...

पलामू
‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस की सख्त कार्रवाई

Palamu: जिले में विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण करने तथा अवैध हथियारों और मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन लगातार सख्त कदम उठा रहा है. इसी क्रम में असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

SP के निर्देश पर चला सघन वाहन जांच अभियान

SP कपिल चौधरी के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय समेत विभिन्न थाना क्षेत्रों में ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत सुबह से शाम तक व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस टीम ने सड़कों पर उतरकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी. अभियान का उद्देश्य जिले में किसी भी तरह की अवैध गतिविधियों और आपराधिक मंसूबों को पनपने से रोकना था. पुलिस ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की जांच करते हुए सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने का प्रयास किया.

482 दोपहिया और 333 चारपहिया वाहनों की हुई जांच

सुबह से शाम तक चले इस अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कुल 482 दोपहिया और 333 चारपहिया वाहनों की सघन जांच की. जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 19 दोपहिया वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया.

ALSO READ: कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मांगी 15 दिनों की मोहलत

अपराध नियंत्रण के लिए आगे भी जारी रहेगा अभियान

पलामू पुलिस के इस अभियान से अपराधियों और कानून का उल्लंघन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है. पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति, सुरक्षा और बेहतर यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *