Bokaro: शिक्षा व्यवस्था में सुधार, पेपर लीक की घटनाओं पर कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को भाकपा माले द्वारा बोकारो समाहरणालय पर प्रदर्शन किया गया. इस प्रदर्शन को आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी अपना समर्थन दिया. यह कार्यक्रम जंतर-मंतर से संसद घेराव के आह्वान के समर्थन में आयोजित किया गया.
शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक पर उठाए सवाल
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी कुमार राकेश ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए शिक्षा व्यवस्था में सुधार और पेपर लीक मामलों में जवाबदेही तय करने की मांग की. उन्होंने कहा कि छात्र-युवा बेहतर शिक्षा व्यवस्था और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली की मांग कर रहे हैं.
विपक्षी दलों के आंदोलन का किया समर्थन
AAP के जोनल प्रभारी विधान चंद्र राय ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं को लेकर विपक्षी दल लगातार आंदोलन कर रहे हैं. उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार और युवाओं के हितों से जुड़े मुद्दों पर सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग की.
कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के जिला सचिव बैजनाथ गोराई, उपाध्यक्ष उत्तम सिंह चौधरी, केएपी वर्मा, अशोक कुमार, संतोष कुमार, मनौवर अंसारी, भगवान सिंह कुशवाहा, संजय रजक, शंकर मांझी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ALSO READ: सरायकेला: लो-परफॉर्मिंग बूथों पर SIR-2026 की समीक्षा, हर पात्र मतदाता तक पहुंचने के निर्देश
