Ranchi: झारखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है झारखंड पुलिस मुख्यालय ने 41 इंस्पेक्टर रैंक के पुलिस पदाधिकारी का एक जिला से दूसरे जिला और वाहिनी में तबादला कर दिया है. डीजीपी के आदेश के बाद आईजी मानवाधिकार के द्वारा इससे संबंधित आदेश सोमवार को जारी कर दिया गया है. उल्लेखनीय है कि राज्य पुलिस स्थापना परिषद की बैठक 20 जुलाई को संपन्न हुई थी. इस बैठक में लिये गये निर्णय के आलोक में झारखंड पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. जारी आदेश में सभी एसएसपी और वरीय पुलिस अधीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे स्थानान्तरित पुलिस अधिकारियों को अविलम्ब विरमित कर भौतिक रूप से प्रस्थान कराएं तथा इसकी अनुपालन रिपोर्ट मुख्यालय को प्रेषित करें.
जानें, कौन इंस्पेक्टर का कहां हुआ तबादला:
– घनश्याम प्रसाद साह: रांची जिला बल
– अभिनन्दन कुमार: रांची जिला बल
– राजीव रंजन कुमार: सीटीसी मुसाबनी
– अजय कुमार सिंह: जमशेदपुर जिला बल
– परशुराम पासवान: खूंटी जिला बल
– महेन्द्र दास: सीआईडी रांची
– आनन्द कुमार झा: सीआईडी रांची
– उत्तम कुमार तिवारी: सीआईडी रांची
– विरेन्द्र हांसदा: चतरा जिला बल
– प्रेमचन्द्र भगत: चाईबासा जिला बल
– बासुदेव टोप्पो: सिमडेगा जिला बल
– आनन्द तिग्गा: सिमडेगा जिला बल
– करमीला सांगा: सिमडेगा जिला बल



