Chatra: जिले में नशे के कारोबार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार पर सिमरिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नागरगोजे शुभम भाऊसाहब के नेतृत्व में गठित टीम ने पत्थलगड्डा थाना क्षेत्र के भेलवाडा मोड़, नावाडीह के पास छापेमारी कर ब्राउन शुगर बेचने वाले 2 तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार साव उम्र 26 वर्ष पिता नरेश साव निवासी तेलियाडीह, मिश्रौल और कृष्ण कुमार साव उम्र 25 वर्ष पिता मोहन साव निवासी मिश्रौल बस्ती, दोनों थाना टंडवा के रूप में हुई है.
नशे के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी
छापेमारी के दौरान आरोपियों के पास से 7.4 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर, 1 OPPO कंपनी का मोबाइल और 1 पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है. पूछताछ में पता चला कि मुख्य आरोपी प्रदीप कुमार साव का आपराधिक इतिहास भी है. इसके खिलाफ वर्ष 2021 में टंडवा थाना में मारपीट और लूट का मामला दर्ज है. इस संबंध में पत्थलगड्डा थाना में कांड संख्या 51/2026, दिनांक 20.07.2026, NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. छापामारी टीम में थाना प्रभारी पत्थलगड्डा राकेश कुमार, SI प्रदीप कुमार सिंह, तकनीकी शाखा के बिन्द्र कुमार यादव समेत अन्य पुलिस बल शामिल थे. पुलिस ने बताया कि जिले में नशे के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा.
AlsoRead:झारखंड में प्रशासनिक व्यवस्था पर BJP का हमला, कहा- मंत्री तक की नहीं सुनी जा रही बात
