कोडरमा : पेंशनर्स समाज भवन के जीर्णोद्धार और PCC पथ का हुआ उद्घाटन

Koderma : मंगलवार को झारखंड राज्य पेंशनर समाज जिला शाखा कोडरमा में उद्‌घाटन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि...

Koderma : मंगलवार को झारखंड राज्य पेंशनर समाज जिला शाखा कोडरमा में उद्‌घाटन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में कोडरमा विधायक सह प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव मौजूद थीं. उन्होंने विधायक मद से पेंशनर्स समाज कार्यालय भवन के जीर्णोद्धार और वहां बने PCC पथ का उद्घाटन किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष नारायण मोदी ने की. मुख्य अतिथि विधायक डॉ नीरा यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि कोडरमा जिला पेंशनर समाज झारखंड राज्य में अच्छी भूमिका निभा रहा है.

वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान और अधिकारों पर हुई चर्चा

उन्होंने कहा कि पेंशनर्स ना केवल अभिभावक हैं बल्कि ये समाज को दिशा दिखाते हैं. पेंशनर समाज और पेंशनर्स की जो भी समस्यायें आयेंगी उनका समाधान वे तत्परता से करेंगी और निदान के लिए पूरा योगदान देंगी. वहीं पेंशनर्स समाज के अध्यक्ष नारायण मोदी ने कहा कि पेंशन भोगी सदा स्वस्थ रहते हुए परस्पर सह‌योग की भावना रखें. इस कार्यक्रम में महेश्वर पाण्डेय, महेश्वरी प्रसाद यादव, देवराज सिंह, रामनरेश चौधरी, सुरेंद्र प्रसाद मोदी, नगीना पासवान आदि ने अपने विचार रखे. सचिव नारायण सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन जबकि मंच संचालन राजकुमार सिंह ने किया. मौके पर डॉ एनके मोदी, पूर्व प्रधानाध्यापक नारायण मोदी, किशोरी प्रसाद यादव, सुभाष शर्मा, मथुरा प्रसाद चौधरी, गौरी शंकर सिंह, चंद्रिका प्रसाद, कुंज बिहारी त्रिवेदी, भागवत लाल दीन, यदुनंदन प्रसाद, द्वारिका प्रसाद सिंह, उर्मिला देवी आदि मौजूद थे.

Also Read : Amitabh Bachchan के ब्लॉग ने बढ़ाई फैंस की चिंता, अस्पताल और ICU का किया जिक्र

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *