सावन में पहाड़ी मंदिर तैयार, भीड़ संभालने से लेकर जलाभिषेक तक नई व्यवस्था लागू

Ranchi: सावन की शुरुआत 30 जुलाई से होने जा रही है. इस दौरान रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में हर दिन बड़ी...

new arrangements are in place from crowd management to Jalabhishek.

Ranchi: सावन की शुरुआत 30 जुलाई से होने जा रही है. इस दौरान रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. इसे देखते हुए जिला प्रशासन और पहाड़ी मंदिर विकास समिति ने दर्शन व्यवस्था को पहले से अधिक सुचारु बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. खास तौर पर 3 अगस्त को पड़ने वाले पहले सावन सोमवार के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा, बैरिकेडिंग, पेयजल, साफ-सफाई और भीड़ नियंत्रण के विशेष इंतजाम किए गए हैं. मंदिर आने वाले लोगों को बिना किसी परेशानी के दर्शन और जलाभिषेक कराने पर जोर दिया गया है.

लंबी लाइनें कम करने के लिए होगी अर्घ सिस्टम की व्यवस्था 

इस बार नीचे स्थित शिव मंदिर और पहाड़ी पर बने मुख्य मंदिर, दोनों जगह श्रद्धालु अर्घ सिस्टम के जरिए भगवान शिव को जल अर्पित कर सकेंगे. इससे लंबी लाइनें कम होंगी और जलाभिषेक की व्यवस्था अधिक आसान होगी.श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए भी नई व्यवस्था बनाई गई है. सावन के हर रविवार और सोमवार को मुख्य गेट के पास बने वैकल्पिक मार्ग से प्रवेश कराया जाएगा, जिससे भीड़ का दबाव कम रहेगा. यहां से श्रद्धालु सीढ़ियों के रास्ते मुख्य मंदिर तक पहुंचेंगे.

श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा है पहली प्राथमिकता 

महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारें बनाई गई हैं. वहीं, किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलग निकास मार्ग भी तैयार किया गया है. प्रशासन का कहना है कि पूरे सावन माह में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी.

ALSO READ : बोकारो एयरपोर्ट का फिर निरीक्षण: क्या इस बार सच में उड़ेगी उड़ान? DGCA की टीम के आने से पहले प्रशासन मुस्तैद

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *