Palamu: मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल (MMCH), पलामू में तैनात गृह रक्षकों (होमगार्ड) की संख्या में कटौती की गई है. अस्पताल प्रशासन ने विभागीय दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए वहां कार्यरत 20 गृह रक्षकों की सेवा उनके मूल विभाग जिला समादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी पलामू को वापस लौटा दी है. इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक द्वारा आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है. शासकीय आदेशों के तहत अस्पताल परिसर में अधिकतम 30 सुरक्षाकर्मियों को ही प्रतिनियुक्त रखने का निर्देश प्राप्त हुआ था.
मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कुल 50 गृह रक्षक तैनात हैं
वर्तमान समय में मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कुल 50 गृह रक्षक तैनात थे. नियमों का पालन करने के उद्देश्य से अतिरिक्त 20 जवानों की सेवा वापस गृह रक्षा वाहिनी को सौंप दी गई है. सेवा वापस किए गए 20 होम गार्ड जवानों में सोनू कुमार, बद्री प्रसाद, एकबाल हुसैन, लालसुरज ओझा, धर्मेन्द्र दूबे, शशिकेश कुमार, अंटू कुमार, विजय कुमार यादव, धर्मेन्द्र कुमार, शिवनाथ यादव, निजामुद्दीन अंसारी, रोहित कुमार, अनवर अंसारी, सोनी कुमारी, ममता कुमारी, प्रियंका कुमारी, हादी अकरम, सुरज कुमार, प्रिंस कुमार और सुजीत कुमार पासवान शामिल हैं.
Also Read: Amitabh Bachchan के ब्लॉग ने बढ़ाई फैंस की चिंता, अस्पताल और ICU का किया जिक्र
