कोडरमा: जयनगर में बाइक की टक्कर से महिला की मौत, युवक घायल

Koderma: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपचो चौक के समीप मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो...

कोडरमा
बाइक की टक्कर से महिला की मौत

Koderma: जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपचो चौक के समीप मंगलवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई.

मृतका की पहचान मकतपुर निवासी के रूप में हुई

मृतका की पहचान जयनगर थाना क्षेत्र के मकतपुर निवासी पिंकी राणा (पति अभिमन्यु राणा) के रूप में की गई है. वहीं घायल बाइक सवार युवक की पहचान मरकच्चो निवासी 18 वर्षीय कासिम अंसारी (पिता मनीर अंसारी) के रूप में हुई है.

महिला को बचाने के दौरान अनियंत्रित हुई बाइक

जानकारी के अनुसार, कासिम अंसारी अपने एक दोस्त के साथ बाइक से कोडरमा से मरकच्चो की ओर जा रहा था. इसी दौरान पिपचो चौक के पास सड़क पार कर रही पिंकी राणा को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित हो गई और महिला को जोरदार टक्कर मार दी.

ALSO READ: जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठी और पैलेट गन चलाना लोकतंत्र की हत्या, गृह मंत्री जवाब दें – नूतन कुमारी

अस्पताल ले जाने के बाद महिला की मौत

हादसे में पिंकी राणा गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि बाइक सवार कासिम अंसारी को भी चोटें आई. स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया. इलाज के दौरान पिंकी राणा की मौत हो गई, वहीं घायल कासिम अंसारी का इलाज अभी जारी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *