कॉमरेड चारू मजूमदार को श्रद्धांजलि: भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूत करने का लिया संकल्प

Ranchi: भाकपा माले के संस्थापक महासचिव एवं भारतीय कम्युनिस्ट आंदोलन के वरिष्ठ नेता कॉमरेड चारू मजूमदार की 54वीं शहादत वर्षगांठ हुमटा में...

Ranchi: भाकपा माले के संस्थापक महासचिव एवं भारतीय कम्युनिस्ट आंदोलन के वरिष्ठ नेता कॉमरेड चारू मजूमदार की 54वीं शहादत वर्षगांठ हुमटा में श्रद्धापूर्वक मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत शहीद साथी के चित्र पर माल्यार्पण एवं एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई.

शहीदों को किया गया लाल सलाम

इस अवसर पर पार्टी की केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर सभी शहीदों एवं पार्टी के दिवंगत साथियों को लाल सलाम पेश किया गया. कार्यक्रम में फासीवाद का मुकाबला करने, क्रांतिकारी पार्टी भाकपा माले का विस्तार करने, पार्टी के सांगठनिक ढांचे को मजबूत करने तथा जनता के साथ पार्टी के संबंधों को और मजबूत बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का निर्णय लिया गया.

Also Read: कोयलांचल में ED की छापेमारी: कई ठिकाने पर रेड खत्म, गणेश यादव और शुभम साव के ठिकानों से मिले अहम दस्तावेज, इम्तियाज अली के घर छापेमारी जारी

वक्ताओं ने याद किए विचार और संघर्ष

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि कॉमरेड चारू मजूमदार ने भारतीय कम्युनिस्ट आंदोलन को नई दिशा दी. उनके द्वारा दिखाई गई राह, महान नक्सलबाड़ी किसान विद्रोह और भाकपा माले आज भी पार्टी कार्यकर्ताओं को संघर्ष के रास्ते पर लगातार प्रेरित करते हैं. वक्ताओं ने कॉमरेड चारू मजूमदार की 54वीं शहादत वर्षगांठ पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके विचारों और संघर्षों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.

कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में रांची ग्रामीण सचिव जगमोहन महतो, गौतम मुंडा, रामेश्वर मुंडा, कालीपद मुंडा, पूर्णचंद्र मुंडा, पुष्कर मुंडा, संजय मुंडा, कार्तिक प्रमाणिक, जगेन मुंडा एवं कृतिभूषण मुंडा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *