Khunti: खूंटी थाना क्षेत्र के डहुगुटू गांव स्थित सरना टांड़ की झाड़ियों से मिले युवक के शव मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. पुलिस के अनुसार मृतक ठुरहू पाहन उर्फ सागर मुंडा की हत्या उसकी पत्नी मुक्ता कुमारी ने अपने प्रेमी जोटो तिर्की उर्फ सेलाय के साथ मिलकर की थी.
दोनों आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी मुक्ता कुमारी और उसके प्रेमी जोटो तिर्की को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. जांच में सामने आया कि दोनों ने हत्या के बाद शव को सरना टांड़ की झाड़ियों में छिपा दिया था.
हत्या में इस्तेमाल सामान बरामद
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की दौली, गमछा, कपड़े और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.
