Ranchi: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्रा पूनम को सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए उसकी लगन और कड़ी मेहनत की जमकर तारीफ की है. एक दिहाड़ी मजदूर की बेटी पूनम ने अपनी इस शानदार उपलब्धि से साबित कर दिया है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो तंगहाली भी सपनों के आगे घुटने टेक देती है. सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की छात्रा पूनम की इस सफलता ने राज्य में सरकारी शिक्षा व्यवस्था के बदलते स्वरूप और उभरती प्रतिभाओं की नई मिसाल कायम की है.
गरीबी नहीं, प्रतिभा ही असली पहचान बनती है
सीएम ने पूनम को बधाई देते हुए सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है कि बहुत-बहुत बधाई पूनम बिटिया. सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस एवं अन्य सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राएं लगातार आगे बढ़ रहे हैं और अपने सपने संजो रहे हैं. गरीबी नहीं, प्रतिभा ही असली पहचान बनती है. यह एक दिहाड़ी मजदूर की बेटी की डॉक्टर बनने की ओर ऐतिहासिक उड़ान है. पूनम की यह कामयाबी न केवल उसके परिवार के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि राज्य के हजारों गरीब और होनहार विद्यार्थियों के लिए भी एक बड़ा प्रेरणास्रोत बनी है.
AlsoRead:जेपीएससी प्रकरण: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल ने की CBI जांच की मांग
