रांची में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू, बकरी बाजार में इस बार दिखेगी तमिलनाडु के वृहदीश्वर मंदिर की भव्य झलक

Ranchi: राजधानी में दुर्गा पूजा 2026 की तैयारी शुरू हो गई है. शहर के सबसे चर्चित पूजा आयोजनों में शामिल भारतीय युवक...

रांची में दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू

Ranchi: राजधानी में दुर्गा पूजा 2026 की तैयारी शुरू हो गई है. शहर के सबसे चर्चित पूजा आयोजनों में शामिल भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार ने मंगलवार (22 जुलाई) को विधिवत भूमि पूजन के साथ पूजा पंडाल निर्माण कार्य का शुभारंभ कर दिया. हर वर्ष अपनी अनोखी थीम और भव्य सजावट के लिए पहचान रखने वाला यह पूजा पंडाल इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है. भूमि पूजन कार्यक्रम में रांची नगर निगम की मेयर रोशनी खलखो और डिप्टी मेयर नीरज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच पंडाल निर्माण की औपचारिक शुरुआत की गई. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि निर्माण कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा, ताकि दुर्गा पूजा से पहले श्रद्धालुओं के लिए भव्य पंडाल तैयार हो सके.

वृहदीश्वर मंदिर की थीम पर बनेगा पंडाल

इस वर्ष बकरी बाजार का पूजा पंडाल तमिलनाडु के विश्व प्रसिद्ध वृहदीश्वर मंदिर की तर्ज पर तैयार किया जाएगा. दक्षिण भारतीय मंदिर वास्तुकला की भव्यता, नक्काशी और ऐतिहासिक शैली को पंडाल में जीवंत रूप देने का प्रयास किया जाएगा. आयोजन समिति का दावा है कि यह थीम श्रद्धालुओं को एक अलग सांस्कृतिक अनुभव देगी.

हर साल नई थीम से खींचता है लोगों का ध्यान

भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार का पूजा पंडाल हर वर्ष अपनी नई अवधारणा, कलात्मक निर्माण और आकर्षक सजावट के कारण राजधानी ही नहीं, बल्कि आसपास के जिलों से आने वाले श्रद्धालुओं के बीच भी खास पहचान रखता है.यही वजह है कि दुर्गा पूजा के दौरान यहां बड़ी संख्या में लोग पंडाल दर्शन के लिए पहुंचते हैं.

AlsoRead:JPSC परीक्षा कथित विवाद: 14वीं लोक सेवा आयोग परीक्षा में धांधली के खिलाफ BJP का हल्ला बोल, नेता और कार्यकर्ताओं का जुटान शुरू

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *