अब NEET पेपर लीक मामले पर 23 को BJP दफ्तर घेरेगा प्रदेश कांग्रेस, आर-पार के मूड में कांग्रेस भी

Ranchi: नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार की हठधर्मिता और छात्रों के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस...

congress

Ranchi: नीट पेपर लीक मामले में केंद्र सरकार की हठधर्मिता और छात्रों के भविष्य से हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है. तीन सूत्रीय मांगों को लेकर कल, 23 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा BJP प्रदेश कार्यालय का घेराव किया जाएगा. यह जानकारी कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सोनाल शांति ने दी.

सड़क से सदन तक लड़ाई, जिला मुख्यालयों पर भी धरना

सोनाल शांति ने बताया कि रांची में भाजपा प्रदेश कार्यालय के घेराव के साथ-साथ राज्य भर के सभी जिला उपायुक्त कार्यालयों के समक्ष जोरदार धरना दिया जाएगा. इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन के जरिए युवाओं और विद्यार्थियों की आवाज को बुलंद किया जाएगा. सोनाल शांति ने बताया कि देश का युवा अपने भविष्य को लेकर गहरे तनाव में है. जिस सरकार को छात्रों की दर्दभरी पुकार सुननी चाहिए थी, वह उन पर लाठियां बरसा रही है और उनसे अपराधियों जैसा बर्ताव कर रही है.

Also Read: JPSC कार्यालय बना रणक्षेत्र, गेट तोड़कर परिसर में घुसे भाजयुमो कार्यकर्ता, पुलिस-प्रशासन अलर्ट

कांग्रेस प्रवक्ता ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्राओं के साथ हुई बदसलूकी और लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं के साथ हुआ दुर्व्यवहार यह साबित करता है कि सरकार संवाद से भाग रही है. हालांकि, कांग्रेस ने स्पष्ट कर दिया है कि वह छात्रों के न्याय के लिए सड़क से लेकर सदन तक सरकार को घुटने टेकने पर मजबूर कर देगी.

कांग्रेस की क्या है मांगे

  • केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तुरंत इस्तीफा.
  • हक की आवाज उठा रहे आंदोलनकारी छात्रों पर दर्ज FIR की तत्काल वापसी.
  • NEET धांधली मामले पर संसद के भीतर विस्तृत और गंभीर चर्चा.
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *