Palamu : जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सह झारखंड कांग्रेस कमेटी के राज्य सचिव जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा कि आज देश का हर संवेदनशील नागरिक स्वयं से यह प्रश्न पूछ रहा है. जब लाखों छात्र अपने भविष्य, अपनी मेहनत और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं, तब उनके साथ खड़ा होना अपराध कैसे हो सकता है? NEET परीक्षा से जुड़े विवादों पर जवाबदेही की मांग करना, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग करना और छात्रों के न्याय की बात करना लोकतंत्र का ही हिस्सा है.
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को किया गिरफ्तार
लेकिन आज जब राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी छात्रों की आवाज बनकर सड़क पर उतरे, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. यह केवल दो नेताओं की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि उन लाखों छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास है, जो अपने भविष्य को सुरक्षित देखना चाहते हैं. जिस तरह छात्रों के साथ बल प्रयोग की तस्वीरें सामने आईं, उसने हर संवेदनशील भारतीय का दिल दुखाया है. लोकतंत्र में सवालों का जवाब लाठी और गिरफ्तारी नहीं, बल्कि संवाद और जवाबदेही होनी चाहिए.
सच की आवाज को दबाया नहीं जा सकता, संघर्ष जारी रहेगा
राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी की गिरफ्तारी संघर्ष को रोक नहीं सकती. इतिहास गवाह है कि सच की आवाज को जितना दबाया गया, वह उतनी ही बुलंद होकर निकली है. मैं छात्रों के अधिकार, संविधान की गरिमा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के इस संघर्ष में राहुल गांधी जी, प्रियंका गांधी जी और देश के हर उस छात्र के साथ खड़ा हूं, जो अपने भविष्य के लिए न्याय मांग रहा है.
Also Read : पलामू: डालटनगंज GRP थाना की बदहाली; छत गिरी, सांप-बिच्छू का खतरा, फिर भी ड्यूटी जारी
