सरायकेला : आदित्यपुर में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, अपराधियों के हौसले बुलंद, लोग दहशत में

Saraikela: आदित्यपुर में अपराधियों के बढ़ते हौसले ने एक बार फिर लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बुधवार सुबह...

सरायकेला : आदित्यपुर में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, अपराधियों के हौसले बुलंद, लोग दहशत में
सरायकेला : आदित्यपुर में दिनदहाड़े चेन स्नेचिंग, अपराधियों के हौसले बुलंद, लोग दहशत में

Saraikela: आदित्यपुर में अपराधियों के बढ़ते हौसले ने एक बार फिर लोगों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बुधवार सुबह भीड़भाड़ वाले इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और फरार हो गए. घटना आदित्यपुर थाना क्षेत्र के आरआईटी मोड़ स्थित एनएक्सटी जिम के पास की है. बुधवार सुबह करीब 7 बजकर 9 मिनट पर बाइक सवार दो अज्ञात अपराधी आए और एक महिला के गले से सोने की चेन छीनकर भाग निकले.

इलाके में दहशत

उस समय इलाके में लोगों की आवाजाही शुरू हो चुकी थी. दिनदहाड़े और व्यस्त इलाके में हुई इस वारदात से स्थानीय लोग दहशत में आ गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधी बेहद तेजी से आए और वारदात के बाद तुरंत फरार हो गए. पिछले कुछ दिनों से आदित्यपुर में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. कहीं चाकूबाजी, कहीं लूटपाट तो कहीं चेन छिनतई की वारदातें हो रही हैं. इससे क्षेत्र में भय का माहौल बन गया है.

Also Read: सरायकेला : S.S. +2 हाई स्कूल चांडिल में SMC का पुनर्गठन, संध्या सिंह सरदार बनीं अध्यक्ष 

पुलिस गश्त पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि संवेदनशील इलाकों में नियमित पुलिस गश्त और प्रभावी निगरानी के अभाव में अपराधी बेखौफ हो गए हैं. सुबह सैर या बाजार जाने वाले लोग भी अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. लेकिन सवाल यह है कि लगातार हो रही इन घटनाओं पर लगाम कब लगेगी और आम लोगों को कब सुरक्षित माहौल मिलेगा. फिलहाल आदित्यपुर में बढ़ते अपराध को देखते हुए सभी की निगाहें पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *