सरायकेला : S.S. +2 हाई स्कूल चांडिल में SMC का पुनर्गठन, संध्या सिंह सरदार बनीं अध्यक्ष 

Saraikela : जिले के S.S. +2 हाई स्कूल, चांडिल में बुधवार को स्कूल प्रबंधन समिति यानी SMC का पुनर्गठन किया गया. नई...

अभिभावकों की भागीदारी

Saraikela : जिले के S.S. +2 हाई स्कूल, चांडिल में बुधवार को स्कूल प्रबंधन समिति यानी SMC का पुनर्गठन किया गया. नई 25 सदस्यीय समिति का गठन सर्वसम्मति से किया गया और अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का भी चुनाव हुआ. विद्यालय परिसर में आयोजित इस बैठक में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक मौजूद रहे. पुनर्गठन की प्रक्रिया शांतिपूर्ण और पारदर्शी माहौल में संपन्न हुई. सर्वसम्मति से संध्या सिंह सरदार को समिति का अध्यक्ष और मोहित कर्मकार को उपाध्यक्ष चुना गया. नई समिति में कुल 25 सदस्य शामिल किए गए हैं.

अभिभावकों की भागीदारी से विद्यालय के विकास में मजबूती

आज SMC का पुनर्गठन हुआ है. अभिभावकों की भागीदारी से विद्यालय के विकास में मजबूती मिलेगी. नई समिति के साथ मिलकर हम शिक्षा की गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं को और बेहतर बनाएंगे. विद्यालय हमारे गांव की शान है. नई SMC से उम्मीद है कि बच्चों के हित में काम होगा. हम प्रशासन से भी सहयोग की मांग करेंगे ताकि स्कूल का सर्वांगीण विकास हो सके. ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नई प्रबंधन समिति स्कूल में पठन-पाठन, भवन मरम्मत और अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर सक्रिय भूमिका निभाएगी. कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर विद्यालय के विकास के लिए साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर चांडिल मुखिया मनोहर सिंह के साथ प्रधान शिक्षक के साथ अभिभावक के साथ सैकड़ों लोगों उपस्थित रहे.

Also Read : पलामू : इस देश मे अब छात्रों की आवाज उठाना भी अपराध हो गया है क्या? – बिट्टू पाठक

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *