बोकारो: दुख की घड़ी में प्रशासन बना सहारा, DC के प्रयास से पीड़ित परिवार को मिली आर्थिक मदद

Bokaro: पेटरवार प्रखंड के पिछरी गांव निवासी पूनम देवी के परिवार को जिला प्रशासन की ओर से राहत मिली है. गत 14...

Bokaro
उपायुक्त के प्रयास से पीड़ित परिवार को मिली आर्थिक मदद.

Bokaro: पेटरवार प्रखंड के पिछरी गांव निवासी पूनम देवी के परिवार को जिला प्रशासन की ओर से राहत मिली है. गत 14 जून को उनके पति संजय महतो की बिजली का फ्यूज जोड़ने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई थी. इस हादसे के बाद परिवार आर्थिक और सामाजिक संकट से जूझ रहा था. मंगलवार को पूनम देवी समाहरणालय में उपायुक्त अजय नाथ झा से मिलीं.

उपायुक्त के प्रयास से मिली आर्थिक सहायता

उपायुक्त अजय नाथ झा ने मामले को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं जीओ मोबाइल कंपनी से समन्वय स्थापित किया. उनके प्रयास से कंपनी की ओर से मानवीय आधार पर पूनम देवी को सहायता राशि उपलब्ध कराई गई. सहायता मिलने पर पूनम देवी ने उपायुक्त और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया.

बच्चे के भविष्य को सुरक्षित करने की पहल

उपायुक्त ने जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी को निर्देश दिया कि बच्चे को मुख्यमंत्री बाल प्रायोजन योजना से जोड़ते हुए प्रतिमाह 4,000 रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाए. साथ ही जिला शिक्षा पदाधिकारी को बच्चे का डीएवी कथारा में नामांकन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया.

आवास निर्माण और योजनाओं का लाभ दिलाने के निर्देश

उपायुक्त ने बीडीओ पेटरवार को स्वीकृत अंबेडकर आवास का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया. साथ ही अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि पीड़ित परिवार को सरकार की सभी पात्र कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से मिले, ताकि परिवार सम्मानपूर्वक जीवनयापन कर सके.

उपायुक्त ने जताई संवेदना

उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि किसी भी परिवार के लिए अपने कमाऊ सदस्य को खोना अत्यंत दुखद होता है. ऐसे कठिन समय में प्रशासन की जिम्मेदारी केवल संवेदना व्यक्त करना नहीं, बल्कि हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराना भी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *