Click Here
Click Here
Click Here

हादसा : नेपाल में भारतीय श्रद्धालुओं से भरी बस खाई में गिरी, 7 लोगों की मौत

Kathmandu: नेपाल में भारतीय श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस खाई में पलट गई. घटना मध्य नेपाल इलाके में हुई. हादसे...

Kathmandu: नेपाल में भारतीय श्रद्धालुओं को लेकर जा रही एक बस खाई में पलट गई. घटना मध्य नेपाल इलाके में हुई. हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई अन्य लोग घायल हैं. पुलिस का कहना है कि सूचना मिलते ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है.

नेपाल के गंडकी प्रांत में हुआ हादसा

नेपाल के मध्य क्षेत्र में भारतीय तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है. इसके अलावा सात अन्य लोग घायल भी बताए जा रहे हैं. पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार को नेपाल के गंडकी प्रांत में हुई. तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस मनोकामना मंदिर से लौट रही थी. इसी दौरान गोरखा जिले में बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे खाई में गिर गई. गोरखा जिले के जिला यातायात पुलिस कार्यालय के प्रमुख सूरज आर्यल ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं और पांच पुरुष शामिल हैं. सभी मृतक भारतीय नागरिक हैं.

तीर्थयात्रा पर निकले थे सभी, 7 घायल यात्रियों को बचाया गया

जिला पुलिस कार्यालय प्रमुख भरत बहादुर बीके के ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों की पहचान मुथु कुमार (58), अनामलिक (58), मीनाक्षी (59), शिवगामी (53), विजयल (57), मीना (58) और तमिलारसी (60) के रूप में की गई है. वहीं ‘काठमांडू पोस्ट’ की रिपोर्ट के अनुसार, सात अन्य घायल यात्रियों को बचा लिया गया है. सभी घायल व्यक्तियों को आंबुखैरेनी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है. ‘हिमालयन टाइम्स’ के अनुसार, इलेक्ट्रिक बस का चालक बाल-बाल बच गया, जबकि उसका सहायक इस हादसे में घायल हो गया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *