Palamu: रांची में अपने अधिकारों एवं विभिन्न मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई और लाठीचार्ज के विरोध में 12 अगस्त को पलामू के मेदिनीनगर के कचहरी परिसर में “झारखंड छात्र न्याय सत्याग्रह- लाठी का जवाब लोकतंत्र से” आयोजित किया जाएगा. इस सत्याग्रह के दौरान सूर्या सोनल सिंह स्वयं एक दिवसीय शांतिपूर्ण अनशन पर बैठेंगे और काली पट्टी बांधकर छात्रों के साथ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में अपना प्रतिवाद दर्ज कराएंगे. कार्यक्रम में छात्रों, युवाओं, अभिभावकों एवं आम नागरिकों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है. सत्याग्रह पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आयोजित किया जाएगा.
छात्रों की आवाज सुनने के बजाय उन पर लाठीचार्ज करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण
इसे लेकर सूर्या सोनल सिंह ने कहा, कि झारखंड के छात्र अपने अधिकार और अपने भविष्य को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे हैं. उनकी आवाज सुनने के बजाय उन पर लाठीचार्ज किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. हम इस दमन के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से अपनी आवाज बुलंद करेंगे, लाठी का जवाब लाठी से नहीं, लोकतंत्र से देंगे. उन्होंने कहा कि छात्रों का संघर्ष केवल छात्रों का संघर्ष नहीं है, बल्कि उनके माता-पिता और पूरे समाज के भविष्य से जुड़ा सवाल है. उन्होंने पलामू के छात्रों, युवाओं और अभिभावकों से अपील की, कि वे 12 अगस्त को कचहरी परिसर पहुंचकर सत्याग्रह को अपना समर्थन दें. उन्होंने कहा, “मैं स्वयं एक दिन के अनशन पर बैठकर छात्रों के साथ अपनी एकजुटता व्यक्त करूंगा. हमारा उद्देश्य किसी प्रकार का टकराव पैदा करना नहीं, बल्कि सरकार और प्रशासन तक छात्रों की आवाज लोकतांत्रिक तरीके से पहुंचाना है.”
छात्रों के न्याय और अधिकारों को लेकर 12 अगस्त को होगा सत्याग्रह
छात्रों के न्याय, सम्मान और लोकतांत्रिक अधिकारों की मांग को लेकर 12 अगस्त को कचहरी परिसर, मेदिनीनगर में झारखंड छात्र न्याय सत्याग्रह का आयोजन किया जाएगा. कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा. इस दौरान सूर्या सोनल सिंह एक दिवसीय शांतिपूर्ण अनशन के साथ काली पट्टी सत्याग्रह करेंगी. उन्होंने छात्रों और आम लोगों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर छात्रों की आवाज को मजबूत करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा.
यह भी पढ़ें: कोडरमा: जल अर्पण दिवस पर पत्थलगढ़ा और तीतिरचांच में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
