CM का IT पार्क और डेटा सुरक्षा पर जोर, जैप-आईटी को नया टैलेंट पूल बनाने का दिया आदेश

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में आईटी (IT) एवं ई-गवर्नेंस (E-Governance) विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा...

CM Hemant Soren
आईटी एवं ई-गवर्नेंस विभाग के साथ बैठक करते सीएम

Ranchi: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में आईटी (IT) एवं ई-गवर्नेंस (E-Governance) विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने राज्य में तकनीकी विकास को गति देने और प्रशासनिक कामकाज को पूरी तरह डिजिटल व पारदर्शी बनाने के लिए अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए. बैठक में CM ने स्पष्ट किया कि राज्य में असीमित संभावनाएं हैं और बाजार की मांग को देखते हुए आईटी सेक्टर (IT Sector) को विस्तार देना सरकार की प्राथमिकता है.

आईटी पार्क का विस्तार

बाजार की मांग और राज्य की संभावनाओं का आकलन कर आईटी पार्क को आगे बढ़ाने के लिए जल्द से जल्द विस्तृत कार्ययोजना (प्लान) सबमिट करने का निर्देश दिया गया. आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artifical Intelligence) और डेटा से जुड़ी भविष्य की जरूरतों को पूरा करने के लिए जैप आईटी को नए सिरे से पुनर्गठित करने और एक नया टैलेंट पूल तैयार करने को कहा गया है.

सुरक्षित होगा विभागों का डेटा

CM ने कहा कि सुरक्षा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी सरकारी विभागों का डेटा ‘स्टेट डेटा सेंटर’ में सुरक्षित रखने की प्रक्रिया तत्काल शुरू की जाए. राज्य में ‘सीएम-डीआईपी’ (CM-DIP) के निर्माण कार्य को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं. राज्य के दूरदराज और ‘शेडो एरिया’ (जहां नेटवर्क या कनेक्टिविटी की समस्या है) की मैपिंग कर, उससे जुड़ी रिपोर्ट और एक्शन प्लान विभाग जल्द सौंपे.

ऑप्टिकल फाइबर लाइनें

पंचायतों स्तर तक बिछाई जाने वाली ऑप्टिकल फाइबर लाइन्स के कार्यों को समय सीमा के भीतर पूरा किया जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी मजबूत हो सके. जीआईएस, सैटेलाइट या लाइडार सर्वे से जुड़ी विभिन्न विभागों की जरूरतों की मैपिंग कर प्लान मांगा गया है. इसके अलावा झार परियोजना पोर्टल को वर्तमान और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप अपग्रेड करने को कहा गया है, जिससे विभिन्न विभागों की चल रही परियोजनाओं की समय-समय पर प्रभावी मॉनिटरिंग की जा सके.

यह भी पढ़ें: PM मातृ वंदना योजना में सरायकेला-खरसावां का शानदार प्रदर्शन, राज्य में मिला दूसरा स्थान

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *