Click Here
Click Here
Click Here

NZ vs SA: बदले की जंग में साउथ अफ्रीका विजेता, न्यूजीलैंड को मिली करारी मात

  News Desk: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने शानदार खेल दिखाते हुए 7 विकेट से आसान जीत हासिल...

 

News Desk: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने शानदार खेल दिखाते हुए 7 विकेट से आसान जीत हासिल कर ली. अफ्रीकी गेंदबाजों ने शुरुआत से ही कसी हुई गेंदबाजी की, जिससे कीवी बल्लेबाज टिककर खेल ही नहीं पाए और पूरी टीम सिर्फ 91 रन बनाकर ढेर हो गई.

माउंट माउंगानुई में खेले गए इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के कप्तान Mitchell Santner ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. लेकिन यह फैसला टीम के लिए सही साबित नहीं हुआ.साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा और न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी क्रम एक-एक कर पवेलियन लौटती चली गई.

अफ्रीकी गेंदबाजों का कहर, कीवी टीम की बल्लेबाजी बिखरी

साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों ने मैच में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया.कीवी बल्लेबाजी पूरी तरह दबाव में रही और टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही. इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है.

प्रोटियाज टीम के लिए Nqobani Mokoena ने शानदार गेंदबाजी की और तीन अहम विकेट झटके. उनकी कसी हुई गेंदबाजी की बदौलत साउथ अफ्रीका ने मैच पर पूरी तरह पकड़ बना ली और आखिर में 7 विकेट से जीत अपने नाम कर ली.

गौरतलब है कि ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को New Zealand टीम से हार झेलनी पड़ी थी. उसके बाद दोनों टीमों की यह पहली भिड़ंत थी, जिसमें अफ्रीकी टीम ने जीत दर्ज कर हिसाब बराबर करने की कोशिश की.

अफ्रीकी गेंदबाजों के आगे कीवी टीम बेबस

न्यूजीलैंड की ओर से ऑलराउंडर James Neesham ही कुछ हद तक टिककर बल्लेबाजी कर सके. उन्होंने 21 गेंदों में 26 रन बनाए, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था.

बाकी बल्लेबाज साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने ज्यादा देर टिक नहीं पाए. हालात ऐसे रहे कि टीम के सात खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके. लगातार गिरते विकेटों की वजह से न्यूजीलैंड की पारी जल्दी सिमट गई और पूरी टीम सिर्फ 91 रन ही बना पाई.

साउथ अफ्रीका की आसान जीत

92 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए South Africa team ने मुकाबला 16.4 ओवर में 3 विकेट खोकर अपने नाम कर लिया. टीम की जीत में विकेटकीपर बल्लेबाज Connor Esterhuizen का अहम योगदान रहा.

एस्टरहुइजेन ने 48 गेंदों में नाबाद 45 रन बनाकर टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया और सबसे ज्यादा रन भी वही बनाए. इस जीत के साथ साउथ अफ्रीका ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *