Click Here
Click Here
Click Here

Jamtara: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, पुलिस ने गठित की SIT 

Jamtara: करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कलाझरिया के पास जामुनतर गांव में झाड़ियों से मिले अज्ञात युवक के शव मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट...

Jamtara
जामताड़ा: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि, करमाटांड़ पुलिस ने गठित की SIT 

Jamtara: करमाटांड़ थाना क्षेत्र के कलाझरिया के पास जामुनतर गांव में झाड़ियों से मिले अज्ञात युवक के शव मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद बड़ा खुलासा हुआ है. रिपोर्ट में युवक की हत्या की पुष्टि हुई है. इसके बाद करमाटांड़ थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मामले की गंभीरता को देखते हुए जामताड़ा पुलिस ने विशेष अनुसंधान दल (SIT) का गठन किया है. टीम तकनीकी साक्ष्यों, घटनास्थल से मिले सुरागों और अन्य महत्वपूर्ण तथ्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है.

मृतक की पहचान अब तक नहीं हुई

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. पहचान के लिए पुलिस ने मृतक के कुछ विशेष पहचान-चिह्न सार्वजनिक किए हैं. बताया गया है कि मृतक के दाहिने हाथ पर टैटू बना हुआ था और वह जनेऊ पहने हुए था.

पुलिस ने जनता से मांगी मदद

करमाटांड़ थाना पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति की गुमशुदगी की जानकारी हो या बताए गए पहचान-चिह्नों के आधार पर मृतक की पहचान हो सके तो इसकी सूचना तत्काल करमाटांड़ थाना या नजदीकी पुलिस थाना को दें. पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी.

ALSO READ: Giridih: किराए के कमरे में महिला का शव फंदे से लटका मिला, जांच में जुटी पुलिस

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *