Click Here
Click Here
Click Here

JPSC ने जारी किया संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का परिणाम

– 3 जुलाई से मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन, 18 से 20 जुलाई तक होगी मुख्य (लिखित) परीक्षा Ranchi: झारखंड लोक...

JPSC
JPSC ने जारी किया संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का परिणाम

– 3 जुलाई से मुख्य परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन, 18 से 20 जुलाई तक होगी मुख्य (लिखित) परीक्षा 

Ranchi: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (विज्ञापन संख्या-01/2026) का परिणाम जारी कर दिया है. आयोग ने बताया कि परिणाम झारखंड हाईकोर्ट के 30 जून 2026 को पारित आदेश के आलोक में प्रकाशित किया गया है. परीक्षा परिणाम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि परिणाम में किसी प्रकार की त्रुटि या टंकण संबंधी गलती सामने आती है, तो उसे संशोधित करने का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित रहेगा.

प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी 3 जुलाई से 9 जुलाई 2026 की शाम 5 बजे तक मुख्य (लिखित) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. आवेदन आयोग के ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा. इसके साथ ही अभ्यर्थियों को शैक्षणिक, आरक्षण, निवास, दिव्यांगता, अनापत्ति प्रमाण-पत्र (एनओसी) सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने होंगे. ऑनलाइन आवेदन की हार्ड कॉपी और स्वप्रमाणित दस्तावेजों की प्रतियां 14 जुलाई 2026 की शाम 5 बजे तक आयोग कार्यालय में स्पीड पोस्ट, पंजीकृत डाक अथवा स्वयं जमा करनी होंगी.

रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी मुख्य परीक्षा

आयोग के अनुसार झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य (लिखित) परीक्षा 18, 19 और 20 जुलाई 2026 को रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी. परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में होगी. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी. 18 जुलाई को प्रथम और द्वितीय प्रश्नपत्र, 19 जुलाई को तृतीय और चतुर्थ प्रश्नपत्र तथा 20 जुलाई को पंचम और षष्ठम प्रश्नपत्र की परीक्षा होगी.

आयोग ने अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी है. ऑनलाइन आवेदन से संबंधित किसी भी प्रकार की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 8929883832 तथा हेल्पडेस्क ई-मेल उपलब्ध कराया गया है. आयोग ने अभ्यर्थियों से अंतिम समय का इंतजार नहीं करने और निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है.

ALSO READ: Chatra: 33.76 करोड़ से बनेगी सिमरिया-टंडवा सड़क, कैबिनेट से मिली मंजूरी

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *