NewsWave Desk : रेसिंग कारों में एथेनॉल का इस्तेमाल सफलतापूर्वक हो रहा है. साथ ही यह वाहनों की गति बढ़ाने और बेहतर प्रदर्शन में भी मदद करता है. ये बातें पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिया है. उनका यह बयान देश में चल रहे एथेनॉल मिश्रण के इस्तेमाल के बीच आया है. उन्होंने कहा कि रेसिंग कारों में एथेनॉल का इस्तेमाल बेहतर रिज्ल्ट दे रहा है. जो जैव ईंधन इंजन की क्षमता बढ़ाने के साथ बेहतर प्रदर्शन में भी मददगार है. केंद्र सरकार उच्च स्तर के जैव ईंधन मिश्रण की नीति पर आगे बढ़ रही है. हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पिछले कुछ समय से चल तनाव बे कारण तेल की कीमतों में काफी उछाल आया है. इसका सीधा असर सरकारी तेल कंपनियों पर पड़ा है. जिन्हें भारी बोझ उठाना पड़ रहा है.
किसानों की आय और पर्यावरण सरंक्षण को ध्यान में रख कर बनायी गयी
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि केंद्र सरकार की जैव ईंधन नीति उर्जा सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आय को ध्यान में रखकर बनायी गयी है. हालांकि इससे वाहनों के माइलेज में थोड़ी कमी आ सकती है. लेकिन इसमें अन्य कारण भी शामिल हो सकते है. उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रीक वाहन और जैव ईंधन वाले वाहन दोनों बाजार में पर्याप्त है. ऐसे में लोगों को परेशानी नहीं होगी.

E 20 में अभी काम बाकी
उन्होंने कहा कि E 20 के मामले में भारत को अभी थोड़ा वक्त लगेगा. जब पर्याप्त परीक्षण और तकनीकी जांच पूरी हो जाएगी. तभी इस पर आगे बढ़ा जायेगा. सरकार बिना पूरी तैयारी के आगे नहीं बढ़ेगी. पेट्रोलियम मंत्रालय के अनुसार अमेरिका में E 10 का इस्तेमाल हो रहा है. ब्राजील में E 27 अनिवार्य किया जा चुका है. साथ ही ब्राजील में 100 प्रतिशत एथेनॉल की दिशा में काम चल रहा है. कनाडा, थाईलैंड, जापान और कई यूरोपीय देश भी उच्च एथेनॉल मिश्रण अपना चुके हैं. मंत्रालय का कहना है कि भारत का E 20 कार्यक्रम भी इसी वैश्विक दिशा में उठाया गया कदम है.
ALSO READ : झारखंड : 7000 होमगार्ड जवानों का मानदेय अब तक बकाया, जल्द भुगतान की मांग


