Ranchi: झारखंड के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में सहायक आचार्य के पद पर नियुक्ति के लिए प्रशिक्षित पारा शिक्षकों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. सहायक आचार्य (पारा शिक्षक हेतु) नियुक्ति परीक्षा-2026 के तहत कुल 7299 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इसमें कक्षा 1 से 5 के लिए 2756 पद तथा कक्षा 6 से 8 के लिए 4543 पद निर्धारित हैं.
30 अगस्त तक ऑनलाइन करा सकेंगे पंजीकरण
आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां भी जारी की गई हैं. अभ्यर्थी 30 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण करा सकेंगे. वहीं ऑनलाइन परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1 सितंबर निर्धारित है. अभ्यर्थियों को 3 सितंबर तक ऑनलाइन फोटो एवं हस्ताक्षर अपलोड करना होगा. आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि होने पर 5 से 7 सितंबर तक उसमें सुधार किया जा सकेगा.Zद
जानें परीक्षा शुल्क
नियुक्ति के लिए वेतनमान के तहत कक्षा 1 से 5 के सहायक आचार्य को ₹25,500 से ₹81,100 तथा कक्षा 6 से 8 के सहायक आचार्य को ₹29,200 से ₹92,300 का वेतनमान मिलेगा. परीक्षा शुल्क सामान्य एवं अन्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए ₹100, जबकि अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST) अभ्यर्थियों के लिए ₹50 निर्धारित किया गया है. अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु सीमा 58 वर्ष रखी गई है. इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की आधिकारिक वेबसाइट “jssc.jharkhand.gov.in” पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
