वज्रपात की चपेट में आने से महिला की मौत, दो बच्चे हुए बेसहारा

Chaibasa : झुमपुरा थाना क्षेत्र के सारुपतला गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 45 वर्षीय विधवा महिला पार्वती पात्रा की...

Chaibasa : झुमपुरा थाना क्षेत्र के सारुपतला गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 45 वर्षीय विधवा महिला पार्वती पात्रा की मौत हो गई है. जानकारी के अनुसार, पार्वती पात्रा अपने खेत में धान रोपनी का कार्य कर रही थीं. इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हुई और वज्रपात की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गईं.

पुत्र और पुत्री के सिर से उठ गया मां साया 

ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल चंपुआ अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. बताया गया कि पार्वती पात्रा के पति का भी करीब छह वर्ष पूर्व निधन हो चुका है. अब उनके पुत्र रजत पात्रा और पुत्री मौसमी पात्रा के सिर से मां का साया भी उठ गया है, जिससे दोनों बच्चे पूरी तरह बेसहारा हो गए हैं. घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. स्थानीय ग्रामीणों और बुद्धिजीवियों ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र सरकारी मुआवजा उपलब्ध कराने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी अथवा अन्य सरकारी सहायता देने की मांग की है, ताकि परिवार का जीवनयापन सम्मानपूर्वक हो सके.

Also Read : PM नरेंद्र मोदी के एक्शन के बाद CJP ने कहा – धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना होगा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *