SAURAV SINGH
Ranchi: झारखंड में भाकपा माओवादी संगठन की गतिविधियों को लेकर सुरक्षा एजेंसियों और खुफिया विभागों को महत्वपूर्ण इनपुट मिले हैं. प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के चाईबासा, जमशेदपुर, पलामू, चतरा और लातेहार जिलों के ग्रामीण व जंगलों से सटे इलाकों में शीर्ष माओवादी कमांडरों के साथ छह प्रमुख नक्सली दस्ते भ्रमणशील हैं. खुफिया रिपोर्ट में इन दस्तों की हालिया गतिविधियों और उनकी लोकेशन की तारीख वार जानकारी साझा की गई है. कल पढ़ें उग्रवादी संगठन के उग्रवादियों का लाइव लोकेशन.
नक्सलियों की लोकेशन व देखे जाने की तारीख
चाईबासा (टोन्टो क्षेत्र) मिसिर बेसरा दस्ता
– प्रमुख सदस्य: शीर्ष माओवादी नेता मिसिर बेसरा, मेहनत (उर्फ मोछू) और गौरव (उर्फ बीरेंद्र हंसदा).
– लोकेशन: चाईबासा जिले के टोन्टो थाना क्षेत्र स्थित मुरूम्बुरा गांव के जंगली व पहाड़ी इलाके.
– देखे जाने की तारीख: नौ जुलाई 2026
जमशेदपुर (बोड़ाम क्षेत्र) – एक करोड़ इनामी असीम मंडल दस्ता
– प्रमुख सदस्य: असीम मंडल, सचिन मार्डी और रवि सिंह सरदार.
– लोकेशन: जमशेदपुर जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र में जरकी गांव के सीमावर्ती इलाके.
– देखे जाने की तारीख: नौ जुलाई 2026
चाईबासा (सोनुआ क्षेत्र) – सलुका कायम का दस्ता
– प्रमुख सदस्य: सलुका कायम, राहत, पिंकी, कोदोमुन्नी और रीता.
– लोकेशन: चाईबासा जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र स्थित नचलदा और केड़ाबीर गांव के पहाड़ी-जंगली क्षेत्र.
– देखे जाने की तारीख: 26 मई 2026.
पलामू (छतरपुर क्षेत्र) – नितेश व संजय दस्ता
– प्रमुख सदस्य: माओवादी कमांडर नितेश और संजय (उर्फ गोदराम)
– लोकेशन: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र स्थित लम्बा और डुमरिया गांव
– देखे जाने की तारीख: 12 दिसंबर 2025.
चतरा (लावालौंग क्षेत्र) – मनोहर दस्ता
– प्रमुख सदस्य: माओवादी कमांडर मनोहर व उसकी टीम.
– लोकेशन: चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के पसागम गांव के घने जंगल.
– देखे जाने की तारीख: 15 जुलाई 2026.
लातेहार (नेतरहाट क्षेत्र) – राजू भुइयां टीम
– प्रमुख सदस्य: नक्सली कमांडर राजू भुइयां व उसकी टीम.
– लोकेशन: लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र स्थित आधे कोरगी गांव के आसपास का क्षेत्र.
– देखे जाने की तारीख: 29 मई 2026.
