पलामू : कारगिल विजय दिवस समारोह की तैयारी तेज, DC और आरक्षी अधीक्षक सहित कई गणमान्य होंगे शामिल

Palamu : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू के तत्वावधान में आगामी रविवार 26 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से...

Palamu : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद, पलामू के तत्वावधान में आगामी रविवार 26 जुलाई 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे से पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति टाउन हॉल में कारगिल विजय दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा. इस राष्ट्रीय पर्व को लेकर परिषद ने माननीय DC महोदय, आरक्षी अधीक्षक महोदय और नगर आयुक्त महोदय सहित जिले के कई गणमान्य लोगों को समारोह में शामिल होने के लिए आधिकारिक रूप से आमंत्रित किया है.

आशय की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष

इस आशय की जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र ने बताया कि इस गरिमामयी समारोह में जिले के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ-साथ उनकी वीर नारियों को सम्मानित करने की विशेष परंपरा है. इसके अलावा, कारगिल युद्ध के दौरान घायल सैनिकों और इस ऐतिहासिक युद्ध में हिस्सा ले चुके पलामू जिले के अन्य सैनिकों को भी सम्मानित किया जाएगा. परिषद के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक अधिकारियों से मुलाकात कर निवेदन किया कि जिला प्रशासन की उपस्थिति से वीर नारियों और पूर्व सैनिकों का मनोबल बढ़ेगा और सैन्य परिवारों में एक सकारात्मक संदेश जाएगा. अधिकारियों की सहभागिता इस कार्यक्रम के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है.

DC ने परिषद द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रशंसा की

मुलाकात के दौरान DC ने परिषद द्वारा किए जा रहे इस पुनीत कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की और समारोह में अपनी सहभागिता की सहमति प्रदान की. साथ ही, आरक्षी अधीक्षक महोदय और नगर आयुक्त महोदय ने भी इस राष्ट्रीय आयोजन के आतिथ्य को सहर्ष स्वीकार कर लिया है. जिला के प्रशासनिक अधिकारियों से मिलकर आमंत्रण पत्र सौंपने वाले प्रतिनिधिमंडल में जिलाध्यक्ष दामोदर मिश्र के अलावा उपाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण तिवारी, कोषाध्यक्ष दयाशंकर शर्मा, महासचिव सुनील कुमार सिंह, पूर्व महासचिव दिनेश कुमार गुप्ता और सचिव अशोक कुमार दुबे प्रमुख रूप से शामिल रहे.

Also Read : नामकुम में बनेगी आधुनिक आयुष ड्रग टेस्टिंग लैब, भवन निर्माण के लिए 63.53 लाख मंजूर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *