Ranchi: राजधानी रांची में शुक्रवार को आयोजित लुक एट दैट–एडिशन 16, राखी एडिट का शुभारंभ महिलाओं के सशक्तिकरण और उनकी अनूठी रचनात्मकता के नाम रहा. इस विशेष आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं विधायक कल्पना सोरेन ने कार्यक्रम की भरपूर सराहना की. इस अवसर पर कल्पना सोरेन ने कहा कि हमारी महिलाओं की रचनात्मकता, प्रतिभा और उद्यमी भावना ही झारखंड की असली ताकत है. इस तरह के अनूठे आयोजन न केवल स्थानीय व्यवसायों को नई ऊंचाइयों पर ले जाते हैं, बल्कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. प्रदर्शनी में लगे स्टॉल्स और स्थानीय उत्पादों ने आगंतुकों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहे. कार्यक्रम के दौरान सभी एक्हिबिटर्स, विजिटर्स और पूरी आयोजन टीम को शुभकामनाएं दी गईं.
ALSO READ : चाईबासा : विकसित भारत और PM आवास योजना की प्रगति की DC ने की समीक्षा, ई-केवाईसी जल्द पूरा करने के निर्देश
