रांची: राहे, सोनाहातू, बुंडू और तमाड़ के लिगल-एड-क्लिनिकों का औचक निरीक्षण

Ranchi: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), जिले के राहे, सोनाहातू, बुंडू और तमाड़ स्थित लिगल-एड-क्लिनिकों का औचक निरीक्षण किया.यह निरीक्षण माननीय न्यायमूर्ति...

रांची
औचक निरीक्षण

Ranchi: जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DLSA), जिले के राहे, सोनाहातू, बुंडू और तमाड़ स्थित लिगल-एड-क्लिनिकों का औचक निरीक्षण किया.यह निरीक्षण माननीय न्यायमूर्ति सह कार्यपालक अध्यक्ष, झालसा सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश पर किया गया. वहीं JLSA की सदस्य सचिव कुमारी रंजना अस्थाना और रांची के न्यायायुक्त अनिल कुमार मिश्रा-1 के मार्गदर्शन में टीम ने क्लिनिकों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

PLV को दिए गए आवश्यक निर्देश

निरीक्षण के दौरान DLSA की टीम ने सभी लिगल-एड-क्लिनिकों में कार्यरत पारा लीगल वॉलंटियर्स (PLV) को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए. टीम ने कहा कि क्लिनिकों में अनिवार्य रूप से बैनर-पोस्टर लगाए जाएं, ताकि आम लोगों को कानूनी सहायता केंद्रों की जानकारी आसानी से मिल सके. इसके अलावा लोगों की सुविधा के लिए पंपलेट और लीफलेट उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया. टीम ने कहा कि क्लिनिक में आने वाले लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची की ओर से उपलब्ध कराई जा रही निःशुल्क कानूनी सहायता और सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाए.

ALSO READ: जामताड़ा: नशे के खिलाफ छिड़ी मुहिम, DC ने किया अभियान का आगाज

जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर जोर

DLSA टीम ने PLV को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NLSA) और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (JLSA) द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए. टीम ने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक कानूनी सहायता और सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्राथमिकता होनी चाहिए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *