रोजगार की तलाश में गए थे सिक्किम, अब ताबूत में लौटे झारखंड के चार मजदूर

Ranchi: सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जल विद्युत परियोजना की सुरंग में हुए दर्दनाक हादसे ने झारखंड...

Four Jharkhand labourers who went to Sikkim in search of employment have returned in coffins.

Ranchi: सिक्किम के नामची जिले में निर्माणाधीन एनएचपीसी की तीस्ता स्टेज-6 जल विद्युत परियोजना की सुरंग में हुए दर्दनाक हादसे ने झारखंड के चार परिवारों की खुशियां छीन लीं. हादसे में अब तक 25 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें झारखंड के चार श्रमिक भी शामिल हैं. मृतकों की पहचान हजारीबाग के बरही निवासी जागेश्वर ठाकुर, खूंटी के रनिया निवासी कृष्णा साहू, विकास कंडुलना और पश्चिमी सिंहभूम के बंदगांव निवासी मसीह बारजो के रूप में हुई है. सभी के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके घर भेजे जा रहे हैं.खूंटी के रनिया प्रखंड में इस हादसे के बाद शोक का माहौल है. कृष्णा साहू पिछले करीब तीन वर्षों से तीस्ता परियोजना में काम कर रहे थे, जबकि विकास कंडुलना भी रोजगार की तलाश में सिक्किम गया था. स्थानीय स्तर पर काम नहीं मिलने के कारण दोनों ने राज्य से बाहर रोजगार का रास्ता चुना था, लेकिन उनकी घर वापसी इस तरह होगी, यह किसी ने नहीं सोचा था.

यह भी पढ़ें: तेनुघाट डैम से छोड़ा गया करीब 10 हजार क्यूसेक पानी, दामोदर नदी किनारे रहने वालों के लिए अलर्ट

प्रशासन ने कहा- पीड़ित परिजनों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी

प्रशासन ने बताया कि सरकारी प्रावधानों के अनुसार मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. एक श्रमिक का शव उसके गांव पहुंच चुका है, जबकि अन्य शव भी झारखंड लाए जा रहे हैं. जिला प्रशासन परिजनों के संपर्क में है और अंतिम संस्कार की व्यवस्था में सहयोग कर रहा है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *