चाईबासा : विकसित भारत और PM आवास योजना की प्रगति की DC ने की समीक्षा, E-KYC जल्द पूरा करने के निर्देश

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के DC की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकसित भारत (VB-G RAM G) और प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति...

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के DC की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकसित भारत (VB-G RAM G) और प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति को लेकर ऑनलाइन समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई.  बैठक में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लक्ष्य प्राप्ति और लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. DC ने विकसित भारत योजना के तहत निबंधित और  सक्रिय सभी श्रमिकों का शत-प्रतिशत ई-केवाईसी जल्द पूरा कराने का निर्देश दिया.

मनरेगा व PM आवास योजना की प्रगति तेज करने के निर्देश

उन्होंने रोजगार सेवकों और मनरेगा कर्मियों को इसे सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने को कहा. उन्होंने सभी पंचायतों में अधिक से अधिक मानव दिवस सृजित करने, आवश्यकता के अनुसार नई योजनाओं का चयन और स्वीकृति सुनिश्चित करने और संचालित योजनाओं की समय पर जियो टैगिंग कराने के निर्देश भी दिए. प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा के दौरान DC ने आवास निर्माण कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाने पर जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को नियमित निगरानी करने और लाभुकों को समय पर आवास निर्माण पूरा कराने के लिए हरसंभव सहयोग देने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त, कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), रोजगार सेवक, मनरेगा कर्मी और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.

Also Read : उत्पाद विभाग की समीक्षा: CM हेमंत सोरेन का आदेश, उत्पाद सिपाही नियुक्ति प्रक्रिया को जल्द करें पूरा, अवैध शराब के कारोबार पर कसें नकेल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *