Gumla: गुमला सदर थाना क्षेत्र के घाघरा-गुमला रोड में डीबीडीह पतराटोली के समीप शुक्रवार दोपहर एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आने से महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार, जालीदार तार लोड पिकअप वाहन (नंबर JH03AJ-7341) सिमडेगा से पलामू जा रहा था. इस दौरान प्राथमिक स्कूल के समीप ऑटो से उतरकर पैसे दे रही महिला सरस्वती देवी को अनियंत्रित पिकअप ने अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में ऑटो सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई.
चार को आई मामूली खरोंच
बताया जा रहा है, कि इस घटना में ऑटो में सवार बेलागढ़ा निवासी नंदनी कुमारी व सरस्वती देवी डीबीडीह निवासी गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जिन्हें स्कॉर्पियो से सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. वहीं, अन्य ऑटो में सवार अन्य चार को मामूली खरोंच आई है. ऑटो टोटो से बेलागढ़ा जा रही थी. सरस्वती देवी स्कूल में रसोइया संयोजिका का काम करती है. इस कारण समान लेकर टोटो से स्कूल के पास उतरी थी.
घटना के बाद पिकअप चालक उतरकर भागने लगा, जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने दौड़ा कर पकड़ा और सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया.
यह भी पढ़ें: जामताड़ा: BJP किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष खिरोद सिंह का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
