बोकारो: 9 दिन मौसीबाड़ी में रह कर बहन सुभद्रा और भाई बलराम के साथ वापस लौटे भगवान जगन्नाथ, झूमते रहे श्रद्धालु

Bokaro: भगवान जगन्नाथ की जयकारा से शुक्रवार को एकबार फिर बोकारो की धरा गूंज उठी. घुरती रथयात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्तिमय माहौल...

Bokaro: After staying at Mausibari for 9 days, Lord Jagannath returned with sister Subhadra and brother Balarama, devotees continued to dance in the devotional atmosphere.

Bokaro: भगवान जगन्नाथ की जयकारा से शुक्रवार को एकबार फिर बोकारो की धरा गूंज उठी. घुरती रथयात्रा के दौरान श्रद्धालु भक्तिमय माहौल में झूमते रहे. सेक्टर- 1 स्थित राम मंदिर की मौसीबाड़ी से भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ रथ पर सवार होकर सेक्टर 4 स्थित जगन्नाथ मंदिर के लिए रवाना हुए. इस दौरान हरे कृष्णा और हरे राम के जयकारों से पूरा माहौल गुंजायमान रहा. 9 दिनों तक मौसीबाड़ी में रहने के बाद भगवान जगन्नाथ अपने घर लौट आए. पूरे रास्ते श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा. रथ खींचने में महिला श्रद्धालुओं ने भी भारी संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई. पूरे रास्ते भर श्रद्धालु भजन और कीर्तन करते दिखे. मौके पर पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे. जगह-जगह पुलिस और CISF के जवान तैनात थे. घुरती रथयात्रा शांतिपूर्वक माहौल में संपन्न हो गया.

यह भी पढ़ें: श्रावणी मेले से पहले बड़ी सौगात, 25 जुलाई से देवघर–दुमका फोरलेन हाईवे पर दौड़ेंगे वाहन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *