रांची: वन महोत्सव के तहत हजारों पेड़ों का पौधारोपण, पर्यावरण का संकल्प

Ranchi: तमाड़ प्रखंड के बौतीया जंगल में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत हजारों पौधों का रोपण किया गया. इस दौरान पर्यावरण संरक्षण...

वन महोत्सव

Ranchi: तमाड़ प्रखंड के बौतीया जंगल में वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत हजारों पौधों का रोपण किया गया. इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया गया. पौधारोपण कार्यक्रम का उद्देश्य जंगलों को समृद्ध करने के साथ-साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखना और आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करना है. कार्यक्रम के दौरान कहा गया कि वन महोत्सव केवल पौधे लगाने का अवसर नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण की देखभाल और उसके संरक्षण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है. अधिक से अधिक पेड़ लगाकर हम जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने और स्वस्थ एवं टिकाऊ भविष्य के निर्माण में योगदान दे सकते हैं. वक्ताओं ने लोगों से अपील की कि पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और सुरक्षा भी सुनिश्चित करें, ताकि आने वाले समय में ये पौधे बड़े वृक्ष बनकर पर्यावरण को समृद्ध कर सकें.

AlsoRead:श्रावणी मेले से पहले बड़ी सौगात, 25 जुलाई से देवघर–दुमका फोरलेन हाईवे पर दौड़ेंगे वाहन

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *