रांची के तीन तालाबों को अतिक्रमण से मिलेगा छुटकारा, नगर निगम ने शुरू की बड़ी कार्रवाई

Ranchi: राजधानी के चुटिया इलाके में स्थित गोसाई तालाब, हटिया (छठ) तालाब और चम्बोथा तालाब को अतिक्रमण से मुक्त कराने और उनका...

Three ponds in Ranchi will be freed from encroachment, the Municipal Corporation has started a major action.

Ranchi: राजधानी के चुटिया इलाके में स्थित गोसाई तालाब, हटिया (छठ) तालाब और चम्बोथा तालाब को अतिक्रमण से मुक्त कराने और उनका जीर्णोद्धार करने की तैयारी शुरू हो गई है. आज नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने तीनों तालाबों का निरीक्षण कर अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए. नगर आयुक्त ने कहा कि तीनों तालाबों के लिए अलग-अलग कार्ययोजना बनाई जाएगी. सबसे पहले अतिक्रमण की पहचान की जाएगी, फिर नियमों के तहत नोटिस देकर अवैध कब्जे हटाए जाएंगे. इसके बाद तालाबों का संरक्षण, सौंदर्यीकरण और विकास का काम किया जाएगा. गोसाई तालाब को लेकर नगर निगम ने विशेष योजना बनाने का फैसला किया है. तालाब के आसपास हुए संभावित अतिक्रमण की जांच के लिए विशेष टीम बनाई जाएगी. ड्रोन मैपिंग के जरिए जमीन की वास्तविक स्थिति की जांच होगी. जिन लोगों ने अवैध निर्माण किया है, उनसे दस्तावेज मांगे जाएंगे और नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: तांत्रिक बोला- होगी ‘धन वर्षा’, नहीं हुआ चमत्कार… गुस्साए युवकों ने उतार दिया मौत के घाट

Three ponds in Ranchi will be freed from encroachment, the Municipal Corporation has started a major action.

तालाब में कचरा डालने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

हटिया (छठ) तालाब के निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने तालाब में कचरा और गंदा पानी डालने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए. साथ ही तालाब के पास बनी जलापूर्ति टंकी और मिनी HYDT को दूसरी जगह स्थानांतरित करने तथा तालाब की नियमित सफाई के लिए विशेष टीम गठित करने को कहा. चम्बोथा तालाब के लिए तालाब तक बेहतर पहुंच मार्ग, बाउंड्री वॉल और अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित करने की योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए. आसपास बने भवनों के स्वीकृत नक्शों की भी जांच होगी. नगर आयुक्त ने कहा कि तालाब सिर्फ जल स्रोत नहीं, बल्कि शहर के पर्यावरण, भूजल स्तर और वर्षा जल संरक्षण के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं. इसलिए जलाशयों पर अवैध कब्जा, प्रदूषण या उनके स्वरूप को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. नगर निगम ने स्पष्ट किया कि शहर के सभी तालाबों को सुरक्षित और संरक्षित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *