बोकारो: ‘हम आपको सुनते हैं’ कार्यक्रम में विधवा महिला को मिली त्वरित राहत

Bokaro: समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित ‘हम आपको सुनते हैं (लोक संवाद)’ कार्यक्रम में DC अजय नाथ झा ने जिले भर से...

बोकारो
लोक संवाद

Bokaro: समाहरणालय में शुक्रवार को आयोजित ‘हम आपको सुनते हैं (लोक संवाद)’ कार्यक्रम में DC अजय नाथ झा ने जिले भर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं. इस दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित 33 आवेदनों पर सुनवाई कर अधिकारियों को समयबद्ध समाधान का निर्देश दिया.

जीरा देवी को मिली तत्काल राहत

चास प्रखंड के तेलडीह निवासी जीरा देवी ने बताया कि पति के निधन के बाद राशन कार्ड में केवल उनके पति का नाम दर्ज होने के कारण उन्हें राशन नहीं मिल रहा था. इस पर DC ने तत्काल राशन कार्ड में नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू कराने और तब तक आकस्मिक खाद्यान्न योजना के तहत राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

ALSO READ: सरायकेला: सदर अस्पताल की बड़ी कामयाबी,जटिल ओरल सर्जरी ने लौटाई मरीज की मुस्कान

सरकारी योजनाओं से जोड़ने का निर्देश

DC ने अधिकारियों को जीरा देवी को पात्रता के अनुसार सामाजिक सुरक्षा और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर दिलाने का भी निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि लोक संवाद का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का त्वरित और संवेदनशील समाधान सुनिश्चित करना है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *