Ranchi: डोरंडा थाना क्षेत्र के गौरी शंकर नगर स्थित GSP एन्क्लेव निवासी सुशील कुमार तिवारी से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर उनसे 9.80 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में साइबर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है, जिसमें कहा गया है कि अनन्या मेहरा नाम बताने वाली महिला ने खुद को एक्सिस सिक्योरिटी के कथित CEO प्रोफेसर प्रणव हरिदासन की सहायक बताकर ठगी की है.
राशि निकालने के दौरान अतिरिक्त शुल्क जमा करने का दबाव
प्राथमिकी के अनुसार, मई में व्हाट्सएप और फोन के माध्यम से संपर्क कर पीड़ित को बताया गया कि स्टॉक ब्रोकर है. भरोसा दिलाने के बाद उनसे ऐप डाउनलोड कराया गया और 1 जून से विभिन्न बैंक खातों में UPI तथा IMPS के माध्यम से कुल 9.80 लाख रुपये निवेश कराए गए. सभी लेन-देन ऐप में सफल दिखाए गए और निवेश के बदले खाते में 19.60 लाख रुपये का बैलेंस दिखाया गया. लेकिन जब उन्होंने राशि निकालने की कोशिश की, तो अतिरिक्त शुल्क जमा करने का दबाव बना कर ठगी की गयी.
यह भी पढ़ें: बोकारो: ग्रामीण आजीविका मिशन की रीढ़ हैं JSLPS कैडर : उपायुक्त
