Koderma: मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने शुक्रवार को धनबाद-बन्धुआ रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने रेलखंड की संरक्षा और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की. इस दौरान DRM ने रेलखंड पर सिग्नलिंग व्यवस्था, पुल-पुलियों, टनल और अन्य संरक्षा मानकों का अवलोकन किया. निमियाघट-पारसनाथ स्टेशन के बीच स्थित लिमिटेड हाइट सबवे का भी निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई. इसके बाद उन्होंने पारसनाथ और हजारीबाग रोड स्टेशनों का दौरा किया.
अधिकारियों को दिए गए निर्देश
वहीं, स्टेशन परिसर और निर्माणाधीन फुट ओवर ब्रिज का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए. गझंडी स्टेशन पर DRM ने पैनल रूम, रिले रूम सहित अन्य महत्वपूर्ण तकनीकी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया और संरक्षा मानकों के अनुपालन की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान मंडल के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: पलामू: बाइक सवार तीन युवकों को हाइवा ने मारी टक्कर, दो की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
