Click Here
Click Here
Click Here

पलामू: हुसैनाबाद में वृद्ध पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडे से पीटकर किया घायल, रांची रिम्स रेफर

पलामू: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पतरा कला गांव निवासी 50 वर्षीय जगनारायण यादव पर अज्ञात अपराधियों ने हमला कर दिया. जानकारी के...

Palamu Crime News
अस्पताल में घायल वृद्ध

पलामू: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पतरा कला गांव निवासी 50 वर्षीय जगनारायण यादव पर अज्ञात अपराधियों ने हमला कर दिया. जानकारी के अनुसार, वे बाइक से हुसैनाबाद से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान चऊआ चट्टान गांव के पास तीन अपराधियों ने उनकी बाइक रुकवाकर लाठी-डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर

घटना की सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने परिजनों को जानकारी दी. इसके बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया. मेडिकल कॉलेज में भी हालत नाजुक रहने पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें रांची स्थित रिम्स भेज दिया गया. घटना के बाद से परिजन सहमे हुए हैं.

यह भी पढ़ें: रांची: झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने दी इफ्तार दावत, IPS और IAS अधिकारियों का जुटा मजमा

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *