रूसी समुद्री सीमा में एक भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने की निंदा, कहा – समुद्री सुरक्षा जरूरी

NewsWave Desk : ब्लैक सी में रूसी समुद्री सीमा के समीप कमर्शियल जहाज में बीते शुक्रवार एक भारतीय नागरिक की मौत हो...

ब्लैक सी

NewsWave Desk : ब्लैक सी में रूसी समुद्री सीमा के समीप कमर्शियल जहाज में बीते शुक्रवार एक भारतीय नागरिक की मौत हो गयी. मौत रूसी समुद्री सीमा से गुजरते वक्त हुए हमले में हुई. इस संबंध में देर रात भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान जारी किया है. जिसमें विदेश मंत्रालय ने कहा कि ब्लैक सी से गुजर रहे कमर्शियल जहाज पर सवार एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई है. कमर्शियल जहाज डट व्डव्त्थप् पर 18 जुलाई को ब्लैक सी से गुजरते समय हमला हुआ, जो रूसी समुद्री सीमा में था. इस हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत हो गई. मंत्रालय ने पीड़ित के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की. मंत्रालय ने बताया कि हमले के समय जहाज पर 10 क्रू मेंबर थे. जिनमें 3 भारतीय नागरिक शामिल थे.

जहाज में सवार दो भारतीय सुरक्षित

विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि जहाज पर सवार अन्य 2 भारतीय नागरिक सुरक्षित बताए जा रहे है. भारत ऐसे हमलों की निंदा करता है. ऐसी घटनाएं गंभीर चिंता का विषय है. भारत कमर्शियल शिपिंग को निशाना बनाने वाले और निर्दोष आम क्रू मेंबर्स की जान जोखिम में डालने वाले ऐसे हमलों की कड़ी निंदा करता है. समुद्री नेविगेशन और अंतरराष्ट्रीय व्यापार की आजादी को खतरों का सामना करना पड़ रहा है.

रूस में भारतीय अधिकारियों से संपर्क जारी

विदेश मंत्रालय ने कहा कि रूस में भारतीय मिशन ने संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया है और प्रभावित परिवार को हर संभव मदद पहुंचाने की कोशिश कर रहा है. मंत्रालय ने आगे कहा कि भारत सभी संबंधित पक्षों से समुद्री नेविगेशन की सुरक्षा और वैश्विक व्यापार के निर्बाध प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए अंतरराष्ट्रीय दायित्वों का पालन करने का आह्वान करता है.

 

ALSO READ : केंद्र सरकार और CJP की तीसरी बैठक आज, आशुतोष रंका ने कहा – शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर कोई ठोस पहल नहीं

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *