चाईबासा : AC-DC बिलों के समायोजन में पश्चिमी सिंहभूम की उल्लेखनीय प्रगति, DC ने की समीक्षा

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में DC मनीष कुमार की अध्यक्षता में AC-DC बिलों के समायोजन को लेकर समीक्षा बैठक...

DC ने की समीक्षा

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिला समाहरणालय सभागार में DC मनीष कुमार की अध्यक्षता में AC-DC बिलों के समायोजन को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित AC-DC  बिलों की अद्यतन स्थिति की विभागवार समीक्षा करते हुए शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए. समीक्षा में सामने आया कि जिले ने पूर्व से लंबित AC-DC बिलों के समायोजन में उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है. अधिकांश विभागों ने लंबित मामलों के निपटारे की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की है, जिससे लंबित प्रकरणों में लगातार कमी आई है. इस उपलब्धि पर DC ने संबंधित विभागों और अधिकारियों की सराहना करते हुए इसे वित्तीय अनुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेह प्रशासन का सकारात्मक उदाहरण बताया.

DC ने सभी निकासी और व्ययन पदाधिकारियों को दिया निर्देश 

DC ने सभी निकासी और व्ययन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष लंबित AC-DC बिलों का भी प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समायोजन सुनिश्चित करें, ताकि निर्धारित समयसीमा के भीतर जिले में शत-प्रतिशत निष्पादन का लक्ष्य हासिल किया जा सके. उन्होंने विभागों को नियमित अनुश्रवण, आपसी समन्वय और आवश्यक अभिलेखों के त्वरित संधारण पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया. बैठक में उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार, प्रशिक्षु आईएएस ईरा जोरवाल, सामान्य शाखा उपसमाहर्ता देवेंद्र कुमार, ट्रेजरी पदाधिकारी सुमित कुमार सहित सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के निकासी और व्ययन पदाधिकारी मौजूद रहे.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *