Home » झारखण्ड » रांची: डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद पर गिरी गाज, SSP ने किया लाइन हाजिर, अभिनंदन कुमार बने नए SHO
रांची: डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद पर गिरी गाज, SSP ने किया लाइन हाजिर, अभिनंदन कुमार बने नए SHO
Ranchi: राजधानी रांची की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक अनुशासन को लेकर एसएसपी राकेश रंजन ने बड़ी कार्रवाई की है. डोरंडा थाना प्रभारी...
Ranchi: राजधानी रांची की सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक अनुशासन को लेकर एसएसपी राकेश रंजन ने बड़ी कार्रवाई की है. डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद को उनके पद से हटा दिया गया है. एसएसपी ने विभागीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से पदमुक्त कर पुलिस लाइन भेज दिया है. दीपिका प्रसाद को हटाए जाने के तुरंत बाद रांची एसएसपी राकेश रंजन ने डोरंडा थाने में नए थाना प्रभारी की तैनाती कर दी है. इंस्पेक्टर अभिनंदन कुमार को डोरंडा का नया थाना प्रभारी (SHO) बनाया गया है. आदेश जारी होते ही नए थाना प्रभारी को जल्द से जल्द पदभार ग्रहण कर क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं.
सम्बंधित ख़बरें
