Palamu: जिले में पिछले दो महीनों के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों से पुलिस द्वारा बरामद किए गए कुल 104 मोबाइल फोन आज पलामू पुलिस अधीक्षक सभागार में सामूहिक रूप से उनके मालिकों को वितरित किए गए. पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने बताया कि डीजीपी मैडम के दिशा-निर्देशों के तहत यह कार्रवाई की गई है. सबसे अधिक 14 मोबाइल रेहला थाना क्षेत्र से बरामद हुए हैं. जबकि सदर थाना से 10 और टाउन थाना से 9 मोबाइल रिकवर किए गए.
पुलिस के इस सराहनीय कदम से आम जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत होगा. इस दौरान संबंधित थाना प्रभारियों और मोबाइल धारकों को सभागार में बुलाया गया था. जहां पुलिस अधीक्षक ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों को धन्यवाद दिया और भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रखने की उम्मीद जताई.
