चतरा पुलिस का बड़ा एक्शन;1 करोड़ की अफीम और डोडा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Chatra: झारखंड के चतरा जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़...

Chatra
बिहार भेजी जानी थी करोड़ों की अफीम, चतरा पुलिस ने तस्कर को दबोचा

 Chatra: झारखंड के चतरा जिले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 1 करोड़ की अफीम और डोडा बरामद किया है. कुंदा थाना क्षेत्र के तेगम गांव में छापेमारी के दौरान 7.540 किलोग्राम अफीम और 293.900 किलोग्राम डोडा जब्त किया गया. इस मामले में एक तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

गुप्त सूचना पर गठित हुई विशेष छापेमारी टीम

शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि तेगम गांव में तस्करी के उद्देश्य से भारी मात्रा में अफीम और डोडा छिपाकर रखा गया है. सूचना के आधार पर सिमरिया एसडीपीओ नागरगोजे शुभम भाऊसाहब के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.टीम में कुंदा थाना प्रभारी प्रिंस कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक अशोक कुमार मंडल तथा सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद करते हुए आरोपी जलेश कुमार, पिता फुलेश्वर महतो, निवासी तेगम गांव, थाना कुंदा, को गिरफ्तार कर लिया.

पलामू के पांकी क्षेत्र में की थी अफीम की खेती

पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी ने पलामू जिले के पांकी क्षेत्र के जंगलों में अवैध रूप से अफीम की खेती की थी. वहीं से तैयार अफीम और डोडा को लाकर तेगम गांव में छिपाया गया था.पुलिस के अनुसार बरामद मादक पदार्थों की खेप को बिहार में तस्करी कर बेचने की तैयारी थी. हालांकि, इससे पहले ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूरी खेप जब्त कर ली. इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क को बड़ा झटका माना जा रहा है.

नेटवर्क के अन्य सदस्यों की तलाश जारी

एसपी अनिमेष नैथानी ने कहा कि जिले में मादक पदार्थों की अवैध खेती, भंडारण और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. गिरफ्तार तस्कर से पूछताछ के आधार पर उसके नेटवर्क, खरीद-बिक्री के संपर्कों और अन्य सहयोगियों की पहचान की जा रही है. पुलिस का कहना है कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई की जाएगी.पुलिस अधिकारियों के अनुसार हाल के दिनों में मादक पदार्थों के खिलाफ यह चतरा पुलिस की सबसे महत्वपूर्ण कार्रवाइयों में से एक है. इस बरामदगी से अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय तस्करी नेटवर्क को बड़ा नुकसान पहुंचा है.

ALSO READ:Gen-Z भविष्य है तो पेपर लीक क्यों, झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने किया दिल्ली कूच का ऐलान

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *