Ranchi: रिम्स में आज से डॉक्टरों और रिसर्च करने वाले लोगों के लिए दो दिन की खास ट्रेनिंग शुरू हुई. इस ट्रेनिंग का मकसद डॉक्टरों को यह सिखाना है कि इलाज और दवाओं से जुड़े रिसर्च को सही तरीके से कैसे किया जाए और उसके नतीजों का बेहतर इस्तेमाल कैसे किया जाए.
झारखंड के अलग-अलग 41 डॉक्टर और शोधकर्ता शामिल हुए
इस ट्रेनिंग में झारखंड के अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों और विश्वविद्यालयों से 41 डॉक्टर और शोधकर्ता शामिल हुए हैं. इनमें रिम्स, एमजीएम मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर, सीआईपी रांची, पलामू, धनबाद समेत कई संस्थानों के लोग पहुंचे हैं.
डॉक्टरों को प्रैक्टिकल ट्रैनिंग भी दी
पहले दिन विशेषज्ञों ने डॉक्टरों को आसान तरीके से बताया कि मेडिकल रिसर्च कैसे की जाती है और रिसर्च के आंकड़ों को सही ढंग से कैसे समझा और इस्तेमाल किया जाता है. साथ ही उन्हें प्रैक्टिकल ट्रेनिंग भी दी गई.
कार्यक्रम का उद्घाटन रिम्स के निदेशक प्रो. (डॉ.) डी.के. सिन्हा ने किया
कार्यक्रम का उद्घाटन रिम्स के निदेशक प्रो. (डॉ.) डी.के. सिन्हा ने किया. इस दौरान रिम्स के कई वरिष्ठ डॉक्टर भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि ऐसी ट्रेनिंग से डॉक्टरों की रिसर्च करने की क्षमता बढ़ेगी और मरीजों को बेहतर इलाज देने में भी मदद मिलेगी.
Also Read: झारखंड में मानसून हुआ मेहरबान: अगले कुछ दिनों तक होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी
