गुमला : सर्पदंश से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, परिवार में मातम का माहौल

Gumla : जिला के सदर थाना क्षेत्र के फट्टी गांव निवासी फूलचंद तिग्गा की मौत जहरीले सांप के काटने की वजह से...

परिवार में मातम का माहौल

Gumla : जिला के सदर थाना क्षेत्र के फट्टी गांव निवासी फूलचंद तिग्गा की मौत जहरीले सांप के काटने की वजह से शनिवार सुबह हो गई. घटना के विषय में जानकारी देते हुए परिजन महादेव ने बताया है की रात को जब वह घर में सोया हुआ था तब करीब एक 3:00 बजे के बीच जहरीले सांप ने उसे हाथ में डंस लिया.

तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

इसके बाद उसे गांव में झार फूक कराने ले गये. जब स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो इसके बाद इलाज के लिए लेकर सदर अस्पताल पहुंचे. जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है वही बताया कि मृतक अपने पीछे तीन बच्चे व पत्नी को छोड़ गया है. घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई है मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है.

Also Read : झारखंड में मानसून हुआ मेहरबान: अगले कुछ दिनों तक होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *