सरायकेला: उत्क्रमित उच्च विद्यालय पुरियारा में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन, भोलानाथ गोप बने अध्यक्ष

Saraikela: नीमडीह प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय पुरियारा में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया. बैठक की अध्यक्षता गुरपद...

Seraikela
उत्क्रमित उच्च विद्यालय पुरियारा में विद्यालय प्रबंधन समिति गठित

Saraikela: नीमडीह प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय पुरियारा में शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन किया गया. बैठक की अध्यक्षता गुरपद सिंह (सीआरपी) ने की. विद्यालय के पोषक क्षेत्र के अभिभावकों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई समिति का गठन संपन्न हुआ.  जिसमें भोलानाथ गोप को अध्यक्ष, चिंतामनी गोप को उपाध्यक्ष बनाया गया.

सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का लिया संकल्प

समिति गठन के बाद सभी सदस्यों ने विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया. इस अवसर पर नारायण गोप, उपमुखिया लाकड़ी, भवानी महतो, प्रभारी प्रधानाध्यापक, प्रियंका हाईबुरु, निम्मी सोरेन, सुगी मार्डी, राजकिशोर सेठ, धर्मेंद्र कुमार सिंह, पुरुषोत्तम महतो, अशोक कुमार महतो, कार्तिक चंद्र महतो, अंजलि कुमारी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित थे.

ALSO READ: रांची: दहेज प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने काठी टांड़ चौक को किया जाम

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *