रांची : NEET पेपर लीक विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, अल्बर्ट एक्का चौक को झारखंड का जंतर-मंतर बनाने की उठी मांग

Ranchi : NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर शनिवार को राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर छात्रों...

नीट पेपर लीक

Ranchi : NEET परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर शनिवार को राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर छात्रों और युवाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से परीक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग भी उठाई. प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने एक नई मांग रखते हुए कहा कि अल्बर्ट एक्का चौक को दिल्ली के जंतर-मंतर की तर्ज पर स्थायी प्रदर्शन स्थल घोषित किया जायें. जिससे छात्र और आम लोग अपनी बात शांतिपूर्ण तरीके से रख सकें.

आवाज दबाने के बजाय सरकार कार्रवाई करें

छात्रों का कहना था कि बार-बार परीक्षा से जुड़े विवाद सामने आ रहे है, लेकिन जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं हो रही है. उनका आरोप था कि लंबे समय से विरोध के बावजूद सरकार ने छात्रों की बात सुनने की कोशिश नहीं की. प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के जंतर-मंतर में छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का भी विरोध किया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की. उनका कहना था कि छात्रों की आवाज दबाने के बजाय उनकी समस्याओं का समाधान किया जाना चाहिए.

छात्र, अभिभावक समेत हर वर्ग के लोग हुए शामिल

प्रदर्शन में छात्रों के साथ अभिभावक, युवा और समाज के अलग-अलग वर्गों के लोग भी शामिल हुए. सभी ने निष्पक्ष परीक्षा, पारदर्शी व्यवस्था और छात्रों के भविष्य को सुरक्षित करने की मांग दोहराई.

 

ALSO READ : Gen-Z भविष्य है तो पेपर लीक क्यों, झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी ने किया दिल्ली कूच का ऐलान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *